फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर चौकीदार को बंधक बनाकर बिजली बोर्ड का लूट लिया स्टोर

Tue, 21 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला शहर के साथ लगते उपनगर मल्याणा के विद्युत सेंट्रल स्टोर में बदमाशों ने चाकू की नोक पर लाखों की लूट को अंजाम दिया। विद्युत स्टोर के पांच ताले तोड़ कर लुटेरे करीब 12 लाख के कॉपर पर हाथ साफ कर गए। दो लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बनाया और बाकी लुटेरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सबसे बड़े विद्युत सेंट्रल स्टोर में गतिविधियों पर ध्यान रखने के लिए विभाग ने एक भी सीसीटीवी कैमरा स्थापित नहीं कर रखा है। चोरी की घटना होनेे के बाद चौकीदार किशोरी लाल ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और सुचना मिलने के बाद सुबह

करीब साढ़े चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्टोर की तलाशी ली और काटे हुए तालों को अपने कब्जे में लिया। घटना के बारे में  चौकीदार से पूछताछ कर बयान के आधार पर थाना ढली में मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


रविवार रात करीब एक बजे कुछ अज्ञात लुटेरे गाड़ी में सवार होकर विद्युत सेंट्रल स्टोर मल्याणा के गेट पर पहुंचे। लुटेरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई जा रही है। यह दो पिकअप और एक जीप में आए थे। इनमें से एक ने पहले चौकीदार से पीने के लिए पानी मांगा और उसे दबोच लिया।

इसके बाद गेट का ताला तोड़कर लुटेरे स्टोर के भीतर दाखिल हुए।  स्टोर के दरवाजे के बाहर बने चौकीदार के ढारे में  उसे चाकू की नोक पर बंधक बनाया और एक कपड़े से उसके हाथ बांध दिए। बाकी बाहर खड़े लुटेरों ने स्टोर के दो शटर के चार तालों को काटा और स्टोर के अंदर दाखिल हुए।

इसके बाद स्टोर के अंदर बंद दरवाजे के  ताले को भी तोड़ा ओर अंदर से तांबे की करीब 35 क्विंटल तारों के रोल को पीठ पर उठा कर करीब 150 फीट दूर सड़क तक लेकर गाड़ी में लोड किया। स्टोर से सारा तांबा बाहर निकालने के बाद लुटेरों ने चौकीदार को छोड़ा और दरवाजे के बाहर से एक लकड़ी के चक्के और  लोहे की छोटी से प्लेट से दरवाजे को बाहर से बंद किया और फरार हो गए। 

लुटेरों के फरार होने के बाद चौकीदार पावर स्टेशन गया, वहां जेई से टार्च मांगी। चौकीदार ने उसे बताया कि लुटेरे उसका मोबाइल भी ले गए हैं। लुटेरे करीब रात एक बजे स्टोर में दाखिल हुए और करीब साढ़े तीन बजे तक लूटपाट करते रहे। इस दौरान लूट की भनक किसी को भी नहीं लगी। 

न्यू शिमला में लगे सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की गाड़ियां नजर आई जिसमें वह लूट का सामान ले जा रहे थे। पुलिस ने शहर भर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला ताकि लुटेरों के भागने का रूट पता चल सके। लुटेरों ने शोघी बैरियर क्रास नहीं किया अंदेशा जताया जा रहा है वह चक्कर - टुटू रूट से शहर से भाग निकले हैं। 

विद्युत बोर्ड ने सेंट्रल स्टोर की दिन रात सामन की चौकीदारी करने के लिए फर्स्ट ग्रेड सिक्योरिटी से चार चौकीदार तैनात किए हैं। एक सिक्योरिटी गार्ड दिन में और दो गार्ड रात को चौकीदारी करने के लिए तैनात किए गए हैं। साथ ही एक गार्ड इसलिए तैनात किया था कि अगर कभी किसी ने छुट्टी पर जाना हो तो वह उसकी जगह पर चौकीदारी करेगा।          

मल्याणा विद्युत स्टोर विद्युत बोर्ड का सबसे बड़ा स्टोर है। स्टोर में हर वक्त करीब 10 करोड़ से ज्यादा का सामान मौजूद रहता है लेकिन इसकी निगरानी के लिए विभाग ने स्टोर में एक भी सीसीटीवी नहीं लगा रखा है। यह पहली बार है जब  इस स्टोर में इतनी बड़ी लूट हुई है। 

इस लूट से बिजली बोर्ड के होश भी उड़ गए हैं। यहां हमेशा तांबे की और दूसरी तारें, फिटिंग का सामान, पोल, मीटर,  ट्रांसफार्मर का सामन आदि मौजूद रहता है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपियों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें