फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिपः चार साल बाद मिला धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, मुंबई और विदेशों की तर्ज पर शिमला के युवक और युवतियां भी लीव इन रिलेशनशिप के ट्रेंड को अपना रहे है। शिमला की एक युवती बिलासपुर के एक युवक के साथ चार साल से चंडीगढ़ में लीव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
विज्ञापन


अब युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया है। युवति ने लड़के के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की है। सोमवार को महिला आयोग की कोर्ट में इसकी सुनवाई थी।

शिकायतकर्ता के ही कोर्ट में उपस्थित न होने के कारण इसमें कोई फैसला नहीं हुआ। कोर्ट ने युवक के बयान दर्ज किए और युवक ने कहा कि वह यह शादी नहीं करना चाहता है। पहले दिन कोर्ट में सुनवाई के लिए 24 मामले लगे थे। इनमें 15 मामलों की सुनवाई हुई, 8 मामलों में दोनों पक्ष नहीं और तीन मामलों में आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद समझौता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी शादियां भी नहीं हुई सफल

पहले दिन की कोर्ट में शिमला, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर जिला के मामले सुनवाई के लिए लगे थे। दूसरे दिन मंगलवार 22 मामलों की सुनवाई होगी। मामलों की सुनवाई महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल, सचिव रीमा कश्यप, सदस्य किरण दत्ता और नमिता की कोर्ट ने सुने।

दूसरी शादियां भी नहीं हुई सफल
शिमला के एक महिला और पुरुष ने दूसरी शादी की। यह दोनों की दूसरी शादी थी। करीब चार साल साथ रहने के बाद महिला ने पति के खिलाफ आयोग पहुंच गई है। महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने, झगड़ा करने का आरोप लगाया है।

इसके अलावा आयोग में शिमला के साथ लगते एक गांव के एक पूर्व केंद्रीय कर्मचारी के खिलाफ भी महिलाओं ने शिकायत की है। कोर्ट ने भूमि विवाद, घरेलू हिंसा और अवैध संबंध होने के आरोपों संबंधी मामलों की भी सुनवाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें