फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल का लैब असिस्टेंट 34 ग्राम चरस के साथ पकड़ा

Fri, 19 Feb 2021 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (हमीरपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ के फाहल गांव में सरकारी स्कूल के लैब असिस्टेंट से पुलिस ने 34 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी बाइक पर सवार था। गलोड़ पुलिस ने नाके के दौरान बाइक को रोका। पुलिस को देखकर शख्स घबरा गया।

विज्ञापन


शक होने पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो 34 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी सरकारी स्कूल में लैब असिस्टेंट है। हाल ही में गलू के पास पुलिस ने चिट्टे की खेप भी बरामद की थी। गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि नाके के दौरान व्यक्ति से चरस की खेप बरामद की गई। आरोपी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में लैब असिस्टेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें