फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज हत्याकांड: अप्रैल में लिए जाएंगे आरोपियों के वॉयस सैंपल

Sat, 24 Mar 2018 01:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटखाई के गुड़िया प्रकरण से जुड़े सूरज हत्या मामले में आईजी सहित अन्य आरोपियों के वॉयस सैंपल अप्रैल महीने में लिए जाएंगे।

विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट में इस मामले पर हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई ने वॉयस सैंपल लेने के लिए 11, 12 और 13 अप्रैल की अनुमति मांगी।

जिस पर अदालत 27 मार्च को आदेश देगी। वॉयस सैंपलिंग को सीबीआई को तीन दिन मिलेंगे या नहीं। इस पर 27 मार्च को स्थिति साफ होगी। 

शुक्रवार को आईजी जहूर एच जैदी सहित एसपी डीडब्लू नेगी, डीएसपी मनोज जोशी, एएसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई दीप चंद, मोहन लाल, सूरत सिंह, रफीक अली और रंजीत सरेटा कोर्ट में पेश हुए।

कोर्ट ने 27 मार्च तक इनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई है। मामले की पिछली सुनवाई में वॉयस सैंपलिंग के लिए चार स्थान सुझाए गए थे।

इसमें बीएसएनएल कार्यालय सीटीओ, जियो आईएसबीटी, एअरटेल एसडीए परिसर कसुम्पटी और रिलायंस आफिस चंडीगढ़ कार्यालय शामिल हैं।

कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सीबीआई ने अपना पक्ष रखते हुए वायस सैपलिंग को तीन दिन मांगे। अब 27 मार्च को इस पर स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें