फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन लेने गया और फिर घर वापिस नहीं लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिशन लेने गया धीरड़ गांव का विनीत नेगी घर नहीं लौटा है। परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस थाना भोरंज में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन


विनीत कुमार के पिता धर्मचंद ने बताया कि बीती 5 जून से उनका बेटा गायब है। परिजनों ने बताया कि विनीत कुमार दसवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण रहा था।

इसके चलते वह एनओएस में दाखिला लेना चाहता था। 5 जून को शाम 3 बजे ग्रामीणों ने उसे किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ पैदल जाते हुए देखा था।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस में दर्ज करवाया किडनैपिंग का केस

शाम करीब 5:30 बजे वह बस्सी से जाहू जा रही बस में बैठ गया। उसके बाद आज तक विनीत कुमार का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों के उसकी तलाश की।

परंतु वह कहीं नहीं मिला। धर्मचंद ने शंका जाहिर की है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। भोरंज पुलिस थाना के एचएचओ मुकेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है। विनीत कुमार की तलाश की जा रही है। अभी तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें