आईपीएच के कीमैन मदन लाल (44) निवासी जबलोग, हीरानगर, टुटू की लाश वीरवार को पानी के टैंक में डूबी मिली है। कीमैन वीरवार सुबह करीब सात बजे हीरानगर में पानी की सप्लाई खोलने गया था।
मगर वापस नहीं लौटा। दोपहर तक जब अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं आई तो कीमैन की तलाश शुरू हुई। इससे संपर्क करना चाहा लेकिन मोबाइल पर भी बात नहीं हुई। दोपहर को कीमैन की लाश रहस्यमयी हालात में टैंक में डूबी हुई मिली।
जतोग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। देर शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया। जतोग पुलिस के मुताबिक मदन लाल आईपीएच के टुटू डिविजन में तैनात था। हीरानगर में इसकी ड्यूटी थी।