फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, एक की मौत, एक गंभीर

Sat, 25 Jul 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत सनौरा-नेरीपुल मार्ग में धमून के समीप एक जीप के 400 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पांवटा थाना प्रभारी दौलत राम ने बताया कि हाब्बन निवासी नैन सिंह और शिलांजी पंचायत के चायल निवासी राम स्वरूप इसी गांव के रहने वाले देवेंद्र हाब्बी की बोलेरो कैंपर जीप एचपी51टी-8675 में शुक्रवार रात को हाब्बन की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान, धमून मोड़ के समीप जीप अनियंत्रित होकर गहरी गिरि नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में रामस्वरूप (48) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नैन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम राजगढ़ सतीश चौधरी ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी सहायता स्वयं अस्पताल जाकर दी। पुलिस ने सड़क हादसे का शिकार रामस्वरूप का राजगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें