फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में ही किया था इजराइली महिला से गैंगरेप, तीन ने किया सरेंडर

Thu, 28 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में इजराइली महिला से गैंगरेप मामले में बुधवार को तीन अन्य आरोपियों ने एसपी के समक्ष सरेंडर किया। इनमें से एक बालिग, जबकि दो नाबालिग हैं। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग बनी। इसी की सहायता से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों ने कार की पिछली नंबर प्लेट हटा दी थी और पीछे से कार को कपड़े से ढक दिया था, ताकि पहचान न हो सके।

सीसीटीवी फुटेज में पौने चार बजे ग्रीन टैक्स बैरियर से कार दाखिल हुई। साढ़े पांच बजे लेफ्ट बैंक से वापस हुई। छानबीन के बाद पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस किया। बालिग आरोपी की पहचान खेमराज 21 निवासी कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान जगह पर ले जाकर किया गैंगरेप

पूछताछ में सामने आया है कि शनिवार रात को छह लोग कुल्लू से मनाली की तरफ गए। नशे का भी सेवन किया और मनाली शहर में घूमते रहे। करीब साढ़े तीन बजे विदेशी महिला ने बस स्टैंड जाने के लिए लिफ्ट मांगी।

उसे काजा जाना था। आरोपी महिला को लेफ्ट बैंक से गोजरा के समीप एकांत जगह ले गए। यहां दो लोगों को बाहर निकाल दिया, जबकि दो लोग पिछली सीट पर बैठे रहे और दो ने विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म किया।

मुख्य आरोपियों के अलावा अन्य चारों आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। एक आरोपी विदेशी महिला को बचाने की दलील दे रहा है। एसपी पदम चंद ने कहा कि मामले में जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें