राजधानी के एक नामी होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवतियों से 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। वारदात संगम विहार दिल्ली निवासी नेहा, उसकी दोस्त सैजल और प्रियंका के साथ हुई है।
तीनों ने दिल्ली से एक साथ होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इसके बाद ये लोग नौकरी की तलाश में थीं। नेहा ने 5 अक्तूबर को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर दीवार पर एक पंफलेट लगा देखा। इसमें दिल्ली-एनसीआर के नामी होटलों में नौकरी लगवाने का विज्ञापन दिया गया था।
नेहा ने पंफलेट में दिए नंबर पर संपर्क किया तो दूसरी तरफ से बात करने वाले युवक ने नौकरी लगवाने का जिम्मा ले लिया। इसके लिए उसने 15 हजार रुपये प्रति आवेदक की फीस बताई।