बिलासपुर में चालक की लापरवाही से दो दिन के नवजात की मौत हो गई है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से नवजात शिशु को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। परिजन सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से शिमला ले रहे थे।
बीच रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार नम्होल के खरोटा निवासी धर्मपाल की पत्नी दीपा की शनिवार को डिलीवरी हुई।
बेटा पैदा होने का पता लगते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। रविवार को चिकित्सक ने बच्चे की हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। परिजनों ने अस्पताल की एंबुलेंस सेवाएं ली। एंबुलेंस में मां दीपा, नानी तारा देवी, दादी कमला देवी एंबुलेंस में बैठकर शिमला के लिए रवाना हो गए।