पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद वापस नौकरी में लेने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मामले में आईएएस अधिकारी अरुण शर्मा ने विजिलेंस को दिए बयान में खुलासा किया है।
शर्मा ने विजिलेंस को बताया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निर्देशों पर ही एएन शर्मा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद फिर से नौकरी पर लिया गया था। इस मामले में सरकार ने प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ केस चलाने के लिए फाइल राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजी है।
अरुण शर्मा 2007 से लेकर 2012 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर प्रधान सचिव तैनात थे। अरुण शर्मा ने विजिलेंस को बताया कि तत्कालीन सीएम अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते हैं और उनके हस्ताक्षर को मैं अच्छी तरह से पहचानता हूं।