फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मारने के लिए रची पांच खौफनाक साजिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए एक शख्स ने एक दो नहीं बल्कि पूरे पांच बार खौफनाक साजिश रची। इस साजिश में पूरा परिवार भी इसका साथ देता रहा। मगर किसी तरह महिला इसके चंगुल से बच गई।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर का है। यहां मछवाण इलाके में रहने वाली इस महिला ने जब पुलिस को ये सारी बातें बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ससुराल के जुल्म से दुखी होकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। उसे मारने के लिए पांच बार कोशिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी करंट तो कभी पंखे से लटकाने की कोशिश

महिला का कहना है कि उसका पति, जेठ और जेठानी अकसर उसके साथ मारपीट करते हैं। उसका जेठ उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। एक बार उसे करंट लगाकर भी मारने की कोशिश की गई। जब वह नहीं मरी तो गैस खुली छोड़ी गई।

यही नहीं जलाने की भी कोशिश की गई। महिला का कहना है कि एक बार उसके पति ने उसके दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की। बाद में उसे पंखे से लटकाकर भी मारना चाहा। जब उसने शोर मचाया तो उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया।

बाद में किसी तरह वह जान बचाकर पुलिस तक पहुंच गई। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया की मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें