फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज पति प्यार का वास्ता देकर बनाता था अश्लील वीडियो

Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के धोखेबाजी का ऐसा मामला पहले नहीं सुना होगा। 10 साल तक पत्नी के अश्लील वीडियो बनाए और अब अपने फायदे के लिए ब्लैकमेलिंग करने लगा। यह सनसनीखेज मामला ‌हिमाचल के जिला मंडी में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां अपने साथ हुए धोखे और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही एक महिला पिछले सवा साल से अपना हक पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। स्थानीय पुलिस के निष्क्रिय होने के बाद महिला ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मामले की शिकायत की।

लेकिन उनके निर्देश के बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी। आखिर में उसने राज्य महिला आयोग से मामले की शिकायत की है। अब आयोग के निर्देश पर सीआईडी महिला के मामले की जांच करेगी। महिला ने दस साल पहले शहर के ही एक रसूखदार व्यक्ति के साथ मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन

किराए के मकान में रखकर बनाए अश्लील वीडियो

इसके बाद करीब दस साल तक उस व्यक्ति ने महिला को विभिन्न जगह किराए के मकान में बतौर पत्नी रखा। बकौल महिला, रसूखदार ने इस दौरान रिश्तों के नाम पर उसके कई अश्लील वीडियो भी बना लिए।

महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले जब उसने आरोपी से अपने परिवार से मिलवाने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला को वीडियो का हवाला देकर बदनाम करने की धमकी देने लगा।

पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय आरोपी का ही साथ दिया और दबाव बनाकर उसका समझौता करा दिया। कुछ समय बाद अपने रसूख का इस्तेमाल कर महिला के पति ने उसे कचहरी के पास सरकारी किराए पर मिली दुकान भी खाली करवा दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सीएम तक के आदेश नहीं माने

महिला ने फिर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने शिमला आकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिकायत की। सीएम ने भी मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

लेकिन मंडी पुलिस ने सीएम के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया। थककर अब महिला ने राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। महिला की शिकायत पर आयोग ने सीआईडी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें