फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा करने के बाद पत्नी को दी खौफनाक सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिला के निरमंड खंड के तहत आने वाले ब्रौ थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


महिला की अंगुलियों पर उसके पति ने तेजधार हथियार से हमला किया है और महिला के शरीर पर भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ब्रौ थाने में पनाशा गांव की महिला गुड्डी देवी ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया।
Trending Videos
विज्ञापन

तीन चार सालों से करता था मारपीट

उसने अपने पति पर पिछले तीन चार वर्षों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और डॉक्टर की रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोटों के निशान और उसकी उंगलियों पर तेजधार हथियार से हमला करने की पुष्टि की गई है।

पुलिस ने महिला के पति देवराज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323,324 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आनी पुलिस के डीएसपी सुरेश चौहान ने की है। कहा कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें