फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एचआरटीसी खरीदेगा 350 नई डीजल बसें, 115 करोड़ रुपये होंगे खर्च, मुकेश ने विस में दी जानकारी

Tue, 17 Nov 2026 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम सिंह और सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित जवाब में नई बसों की खरीद की जानकारी दी। 
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी 115 करोड़ रुपये खर्च कर 350 नई डीजल बसें खरीदेगा। इनमें 100 मिनी-मिडी और 250 साधारण डीजल बसें शामिल हैं। मिनी-मिडी बसों की खरीद पर 20 करोड़ रुपये और साधारण बसों पर 95 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। दोनों श्रेणियों की बसों की खरीद के लिए निगम ने 31 मार्च 2026 को ई-निविदा जारी कर दी है। बोली जमा करवाने की अंतिम तिथि चार दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम सिंह और सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित जवाब में दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

आपदा राहत के लिए केंद्र से हिमाचल को मिली 5006 करोड़ रुपये की राशि
 हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार से हिमाचल को 5006.30 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। वर्ष 2023-24 से एक नवंबर 2026 तक राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ), राज्य आपदा शमन निधि और आपदा के बाद जरूरतों के आकलन (पीडीएनए) के तहत यह राशि मिली है। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से घोषित विशेष राहत पैकेज के तहत 43,673 प्रभावितों को अलग-अलग कार्यों के लिए 431 करोड़ 68 लाख 54 हजार 966 रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा, नाचन के विधायक विनोद कुमार और सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिली कुल राशि में एसडीआरएफ के तहत 1524.70 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें वित्त वर्ष 2023-24 में 360.80 करोड़, 2024-25 में 378.40 करोड़, 2025-26 में 397.60 करोड़ और 2026-27 में 387.90 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें