फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी रोकने को कहा तो होमगार्ड पर चढ़ा दी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को टैक्सी चालक ने कुचलने की कोशिश की। होमगार्ड ने छलांग लगाकर जान बचाई। वारदात में जवान जख्मी हो गया है। इसके बाद आरोपी ने पुलिस गुमटी को कार से टक्कर मारकर तहस-नहस कर डाला। इसके बाद भागने लगा, लेकिन वहां तैनात पुलिस जवान ने उसे दबोच लिया। इसे गिरफ्तार पर छोटा शिमला थाना पहुंचाया गया। मेडिकल करवाया गया है। होमगार्ड को आईजीएमसी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इसे छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मैहली के नजदीक सेब सीजन को देखते हुए एप्पल बैरियर लगा रखा है। रात को एक पुलिस कर्मचारी और एक होमगार्ड लखविंद्र सिंह ड्यूटी पर थे। आधी रात को पंथाघाटी से मैहली की ओर टैक्सी नंबर तवेरा गाड़ी आई। होमगार्ड ने चालक को रोकने का इशारा किया, लेकिन वो नहीं रुका और सड़क के बीच खड़े होमगार्ड को कुचलने की कोशिश की।

होमगार्ड ने फुर्ती दिखाते एक तरफ छलांग लगाई। इसके बाद पुलिस गुमटी को भी नुकसान पहुंचाया। आरोपी टैक्सी चालक संजय कसुम्पटी का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसका पता नहीं लग सका है। अस्पताल में आरोपी का मेडिकल करवाया गया है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हमले

कुछ महीने पहले मैहली चैक पोस्ट पर एक युवक ने पुलिस गुमटी को जलाने का प्रयास किया। पुलिस गुमटी में जवान मौजूद था। रात के समय आरोपी आया और गुमटी पर मिट्टी का तेल छिड़कर इसे जलाने का प्रयास किया। जवान की किसी बात को लेकर युवक के साथ बहस हो गई थी। देर रात इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

बीते सप्ताह मैहली एप्पल बैरियर पर तैनात पुलिस के एक जवान को ट्रक से कुचलने की कोशिश की। जवान ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब बारह बजे जब वह गाड़ियों की चेकिंग कर रहा था, उस समय यह वारदात हुई। ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने उसे टक्कर लगाने की कोशिश की। वारदात में जवान को चोटें आई। शिकायत के आधार पर थाना छोटा शिमला में मुकदमा कायम किया। इस मामले में पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। होमगार्ड के जवान को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें