फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! होमगार्ड जवान ने किया महिला से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते झाकड़ी थाना की एक पंचायत की एक महिला ने होमगार्ड पर दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पूछताछ भी शुरू कर दी है। रेप की इस घटना से हर कोई हैरान है।
विज्ञापन


महिला को मेडिकल के लिए रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने की वजह से पीड़ित महिला को शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ डेढ़ माह से बलात्कार कर रहा था। उसे डराया धमकाया जा रहा था।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

मामले की छानबीन कर रहे झाकड़ी थाने के एसएचओ तारा चंद ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला को मेडिकल के लिए शिमला केएनएच भेजा गया है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डीएसपी रामपुर सोम दत्त ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

महिला को मेडिकल करवाने के लिए शिमला केएनएच अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें