फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी जोड़े

Fri, 15 Sep 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक होटल में रेड मारी। दबिश के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से प्रेमी जोड़ों को रंगरलियां मनाते पकड़ा। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। मैहतपुर-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित एक होटल में पुलिस ने रेड मारी।
विज्ञापन


दबिश के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से प्रेमी जोड़ों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। पुलिस ने प्रेमी जोड़ों को पुलिस चौकी ले जाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस कार्रवाई के चलते आसपास के अन्य होटलों में भी हड़कंप मच गया। वहीं छापेमारी की खबर फैलते ही उक्त होटल के बाहर लोगों का हुजूम जमा हो गया।

आपत्तिजनक हालत में थे प्रेमी जोड़े

पुलिस के मुताबिक इस होटल में संदिग्ध युवक-युवतियों के आने के बारे में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। वीरवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस होटल में दबिश दे दी।

जांच के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से तीन युवतियां और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। ये युवक-युवतियां होटल में कमरे किराए पर लेने के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।

पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड को भी खंगाला और होटल मालिक से भी मामले को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

कई दिनों से चर्चाओं में था होटल

पुलिस टीम एक घंटे तक होटल में डटी रही। पुलिस ने पूछताछ के साथ अन्य कार्रवाई भी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं कई लोगों ने अपने मोबाइलों पर होटल की वीडियो बनाने की शुरू कर दी।

इससे काफी देर तक होटल के बाहर माहौल तनावपूर्ण रहा। बताया जा रहा है कि होटल में कई दिनों से चर्चाओं में था। इसकी शिकायतें पुलिस को मिली थी।

डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं उनके परिजनों को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें