फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने पहले युवक को पीटा, फिर बाइक लूटकर फरार

Thu, 21 Sep 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना में चताड़ा मोड़ पर तीन अज्ञात बाइकसवार युवक एक अन्य युवक की बाइक लूट कर भाग गए। लुटरे युवक बाइक के साथ पीड़ित का मोबाइल, पर्स, नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी लेकर गए। इस संबंध में ऊना थाना ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार चताड़ा निवासी नीतिश खन्ना टाहलीवाल की औद्योगिक इकाई में काम करता है।

वह मंगलवार देर रात करीब साढ़े दस बजे याम्हा एफजेड एचपी 20 ई 2949 बाइक पर ड्यूटी देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगे। चताड़ा खड्ड के पास पीछे से आ रहे युवकों ने उस पर हमला बोल कर दिया।
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से किया हमला

अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद तेजधार हथियारों से हमला किया। हेलमेट होने की वजह से वह बच गया। इसके बाद उन लुटेरों ने उसके शरीर पर दांत गाड़ दिए। इससे वह घायल हो गया।

लुटेरे वहां से उसकी बाइक, पर्स, एटीएम, नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार होने में सफल हो गए। किसी तरह नीतीश नजदीक वाले घर में पहुंचा जहां लोगों को आप बीती सुनाई।

लोगों ने पीड़ित के परिजनों एवं पुलिस को सूचित किया। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी मदन कौशल ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।

एएसपी मदन कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें