फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के कंडक्टर की करतूत पढ़ना नहीं चाहेंगे

Mon, 03 Nov 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के दो कंडक्टर कैश लेकर गायब हैं। एचआरटीसी के तारादेवी डिपो में कार्यरत यह कंडक्टर अपने अपने रूटों पर रवाना हुए थे और वापस लौटने पर इन्होंने कैश जमा नहीं करवाया। इतना ही नहीं ईटीएम मशीनें (इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन) भी साथ लेकर फरार चले गए हैं।
विज्ञापन


एचआरटीसी तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ख्याली राम होटा ने बताया कि दो कंडक्टर एचआरटीसी का कैश और ईटीएम मशीनें लेकर चले गए हैं। दोनों कर्मी एचआरटीसी के तारादेवी डिपो में अनुबंध आधार पर काम कर रहे थे। कंडक्टरों के गायब होने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ख्याली राम होटा ने बताया कि निगम के उच्चाधिकारियों को मामले को लेकर सूचित कर दिया है। 15 दिन के भीतर यदि कंडक्टर कैश और टिकटिंग मशीनें जमा नहीं करवाते हैं तो एकतरफा कार्यवाई करते हुए उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए नौकरी से निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें