फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: नाके पर गाड़ी से मिले 50 लाख के पुराने नोट, दो लोग गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में पुलिस ने शोघी में पंजाब नंबर की एक गाड़ी से चेकिंग के दौरान 50,53,500 के पुराने नोट बरामद किए हैं। पकड़ी गई नगदी में 500 और 1000 के नोट शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी सहित दो लोगों को पकड़ा है जो  मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों से मिली करेंसी और गाड़ी को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


फिलहाल इन दोनों ने नहीं बताया कि वे इतनी बड़ी रकम के पुराने चलन से बाहर हो चुके नोट कहां ले जा रहे थे और कहां से लेकर आए थे। एसपी शिमला डीडब्लू नेगी ने पुराने 50,53,500 के नोट के साथ दो लोगों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को दोनों ने कोई महत्वपूर्ण बयान नहीं दिया है। 
Trending Videos

दोनों पंजाब के रहने वाले हैं

जानकारी के मुताबिक शोघी में लगाए गए नाके में पुलिस ने सोलन की ओर से आ रही एक गाड़ी को रोका। इसमें रखे बैग की चेकिंग के दौरान इतनी अधिक तादाद में पैक पुराने 1000 और 500 के नोट बरामद किए। पुलिस ने नोट और गाड़ी दोनों को कब्जे में लिया है।

गाड़ी में सवार दोनों लोगों से इस बारे पूछताछ की जा रही है। गाड़ी के साथ पकड़े गए दोनों लोग पंजाब के रहने वाले हैं जिसमें एक ब्रजभूषण (लुधियाना ) और दूसरा स्वर्ण सिंह (मुक्तसर) पंजाब का रहने वाला है। पकड़े गए नोट में 40 लाख के 1000-1000 नोट हैं जबकि बाकी नोट 500 के 10 लाख 53 हजार पांच सौ के नोट हैं। 
विज्ञापन

तो क्या शिमला में नोट बदलवाने आ रहे थे?

राजधानी में पुराने नोट पकड़े जाने का यह सबसे बड़ा मामला है। इसकी गुत्थी को सुलझाना शिमला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। अब सवाल यह है कि आखिर चलन से बाहर ये पुरानी करेंसी ले जाई कहां जा रही थी। यदि इन्हें बदलवाने के लिए ले जाया जा रहा

था तो शिमला में इन्हें कहां बदला जाना था। बिना पुख्ता जानकारी व नोट बदले जाने की संभावनाओं के चलते कैसे कोई इतनी करेंसी इतनी दूर लाने का जोखिम लेगा। सूत्रों की मानें तो दोनों पकड़े व्यक्ति यही बाले रहे हैं कि वे नोट बदलवाने की उम्मीद में ही शिमला आ रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें