फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से 48 लाख की ठगी के मामले में नाइजीरिया का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2020 08:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

निजी कंपनी से रिटायर एक महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बनकर पैसे ऐंठने के मामले में अब इसके तार विदेशों से जुड़ने लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड एक नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाइजीरियन को पुलिस पालमपुर ले आई है, जहां न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन


पालमपुर इलाके की एक रिटायर महिला से मिजोरम के व्यक्ति रोजा मलियाना ने सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती की थी। इस व्यक्ति ने खुद को यूके का बताया था। उसने महिला से जरूरतमंद होने व अन्य चीजों को लेकर करीब 48 लाख रुपये की ठगी की थी। महिला ने इस व्यक्ति को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया था।

महिला को ठगी का पता चला तो अक्तूबर 2019 में पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने एक नवंबर को दिल्ली से रोजा मलियाना को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसने पुलिस रिमांड के दौरान नाइजीरियन व्यक्ति का नाम लिया था।
विज्ञापन


अब पुलिस ने इस मामले में नामजद नाइजीरियन प्रिंस (35) को कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने ठगी के मामले में नाइजीरिया के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें