फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस की डील पर होटल में चली गोली, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Sun, 18 Oct 2020 10:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के तहत आने वाले छलाल गांव के एक होटल में चरस की डील को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। होटल के कुक को हाथ में गोली लगी है। मामला रविवार शाम का बताया जा रहा है। होटल में पहले चार व्यक्ति चरस की डील को लेकर आए। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। हाथापाई के दौरान एक होटल के कुक को हाथ में गोली लगी। इसके बाद मौके पर आए हुए भाग गए।

विज्ञापन


होटल के मालिक ने गोली लगने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। वीडियो में होटल का मालिक पुलिस वालों पर गोली चलाने का आरोप लगा रहा है। होटल मालिक सीसीटीवी फुटेज होने का दावा भी कर रहा है। कुछ महिलाएं भी पुलिस पर सवाल उठा रही हैं। गोली चलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि हाथ में लगा जख्म गोली का नहीं है। मामले की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें