शिक्षक पर युवती को बहला फुसला कर अगवा करने और दुराचार के आरोप लगे हैं। मामला हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट का है। युवती पिछले एक साल से शिक्षक के संपर्क में थी। आरोप है कि शिक्षक उसे शादी का झांसा देता रहा।
शिक्षक युवती को बाइक पर बिठाकर जंगल की तरफ ले गया और दुराचार किया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 14 अगस्त को वह खुदडला में बिजली का बिल जमा करने गई थी।
आरोपी उसे वहां से घुमाने के बहाने तथा शादी करने का भरोसा देकर बाइक पर बिठाकर कर धलवान होता हुआ जाहू की ओर ले गया।