फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में नाबालिग को अगवा करके गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में नाबालिग को अगवा करके गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा है। मुख्यारोपी और उसके दोस्त को पुलिस ने भडियार के जंगलों के पास पकड़ा है, जबकि तीसरे शातिर को पुलिस ने सरकाघाट से दबोचा है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- अकेली घर जा रही 12वीं की छात्रा को किडनैप कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप धर्मपुर पुलिस ने थाना प्रभारी जय लाल के नेतृत्व में टीम गठित कर मुख्यारोपी और उसके एक साथी को मंगलवार रात को ही करीब दस बजे भडियार के पास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की तलाश में उनके घरों और अन्य जगहों पर दबिश दी गई परंतु जब वे नहीं मिले तो पुलिस ने स्थानीय जनता और अपने सूत्रों के सहयोग से आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वह अग्रिम जमानत के चक्कर में सरकाघाट था। पुलिस ने बुधवार को करीब 10 बजे उसे भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट करण गुलेरिया ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें