बेरहम बाप ने रोने से तंग आकर एक साल की बच्ची को खौफनाक मौत दे डाली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। ब्यास की सहायक नदी सरवरी में मिली एक साल की मासूम बच्ची की मौत को लकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
रोने से तंग आकर पिता ने ही अपनी मासूम बच्ची को सरवरी नदी में फेंक दिया था और मामला दबाने के लिए घर में परिजनों को झूठी कहानी बता दी। कुल्लू पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। पांच दिन बाद शनिवार को मासूम बच्ची के शव की शिनाख्त हुई और पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव चाचा को सौंपा।
इस घटना से कुल्लू में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में बच्ची की पहचान टीना उम्र एक साल पुत्री ज्ञान चंद निवासी सरली डाकघर भेखली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्ञान चंद की पत्नी करीब एक साल की बच्ची को छोड़कर मायके गई हुई थी। जबकि पिता मासूम बच्ची की देखभाल नहीं कर पाया और बार-बार रोने पर उनसे मासूम को सरवरी में जिंदा फेंक दिया।