फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नशा तस्कर के घर से 25 लाख की नकदी बरामद

Fri, 27 Mar 2020 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
बरामद की गई नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांवटा साहिब में शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर छानबीन करने पहुंची पुलिस ने 25 लाख रुपये की नकदी बरामद की। हालांकि, इस दौरान पुलिस के हाथ मात्र दो लीटर कच्ची शराब ही लगी। पुलिस ने अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवाला गांव में छापा मारा था। आरोपी नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ करीब 18 मामले पहले से ही अदालत में चल रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस का सूचना मिली कि खारा जंगल में अवैध शराब की खेप गुरदेव सिंह पुत्र अर्जुन सिंह के पास पहुंच रही है। सब इंस्पेक्टर तनुजा ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा तो आरोपी के घर की तलाशी लेने पर 25 लाख 84 हजार 300 रुपये की नकदी हाथ लगी। पुलिस टीम के सूचना देने पर तफ्तीश करने डीएसपी सोमदत और एसएचओ पांवटा संजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पंचायत प्रधान अमरकोट राकेश मेहरालु और उपप्रधान गुलशर मोहमद उप प्रधान भी मौजूद रहे।

डीएसपी सोमदत ने बताया कि आरोपी ने यह नकदी घर में अलग-अलग जगह छिपा रखी थी। घर के बॉक्स में पहले 20 लाख अलग-अलग कपड़े की थैलियों में मिले। 5.84 लाख रुपये अलग से बरामद हुए। पुलिस 20 लाख रुपये मिलने के बाद जाने की तैयारी में थी कि आरोपी बीच में बोल पड़ा कि पैसे तो ज्यादा हैं। इसी बीच आरोपी की पत्नी उसे चुप रहने का इशारा करने लगी तो पुलिस को शक हुआ और दोबारा घर की तलाशी लेने पर 5.84 लाख रुपये और निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें