फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई

Thu, 24 May 2018 08:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई के लिए टल गई है। प्रदेश हाईकोर्ट में मशहूर अभिनेता रवि कपूर उर्फ  जितेंद्र के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले को खारिज करने संबंधी मामले पर सुनवाई 4 जुलाई के लिए टल गई है। 

विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले की आगामी जांच करने पर रोक लगाने के आदेश पारित किए। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने अभिनेता जितेंद्र की ओर से प्राथमिकी रद्द करने संबंधी याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार को याचिका का जवाब दायर करने के लिए 6 सप्ताह का समय दिया है।

याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार गत 16 फरवरी को महिला पुलिस थाना शिमला के समक्ष भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत प्रार्थी अभिनेता के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

एफआईआर में प्रार्थी अभिनेता की चचेरी बहन ने 47 साल पहले की घटना को लेकर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। प्रार्थी ने हाईकोर्ट से इस प्राथमिकी को रद्द करने की गुहार लगाई है।

प्रार्थी की ओर से दलील दी गई है कि यह प्राथमिकी उसे ब्लैकमेल करने के इरादे से दर्ज की गई है। कथित घटना के 47 वर्ष बाद दर्ज इस प्राथमिकी में देरी के कारणों का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है

। प्रार्थी ने कहा है कि एफआईआर में न तो शिमला में की गई फिल्म की शूटिंग का नाम है और ना ही होटल का उल्लेख है। दो सह अभिनेताओं के नाम भी प्राथमिकी में नहीं लिखे गए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें