फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा हेड कांस्टेबल

Wed, 31 Oct 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने पुलिस हेड कांस्टेबल को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से संबंधित स्थानों पर भी छापामारी की है। हेड कांस्टेबल को विजिलेंस टीम वीरवार को न्यायालय में पेश करेगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो धर्मशाला के एएसपी सागर चंद्र के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज में तैनात एक हेड कांस्टेबल चंदन सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।


हेड कांस्टेबल ने मंगलवार को मैक्लोडगंज बस स्टैंड में चोला के एक युवक से 30 ग्राम चरस पकड़ी थी। उसकी पिकअप जीप को भी कब्जे में लिया था। आरोपी हेड कांस्टेबल ने चरस के साथ पकड़े युवक से जीप को इंपाउंड न करवाने की एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐेसे पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी

युवक ने अपने भाई को पैसे लाने के लिए कहा था। हेडकांस्टेबल को 10 हजार रुपये मंगलवार रात को ही दे दिए थे, जबकि 15 हजार रुपये बुधवार को देना तय हुआ था। इसके बाद युवक के भाई ने हेडकांस्टेबल की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस से की।

विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से हेडकांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उधर, एसपी विजिलेंस नॉर्थ जोन अरुल कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी हेडकांस्टेबल को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें