फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: बीएमडब्ल्यू में सवार पर्यटक का हंगामा, देसी कट्टे से धमकाया टैक्सी चालक

Sat, 06 Nov 2021 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जानकारी के अनुसार पूरा मामला गाड़ी को पास देने को लेकर पेश आया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार  देर शाम पर्यटक की गाड़ी बंजार से जिभी की तरफ आ रही थी और उसके पीछे एक टैक्सी भी आ रही थी। रास्ते में टैक्सी के चालक पर्यटक से पास मांगा, लेकिन पर्यटक ने पास देने के बजाय टैक्सी चालक को धमकाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की शांत वादियों में बाहरी राज्यों से आने वाले कुछेक पर्यटकों की दादागिरी कम नहीं हो रही है। ताजा मामला बंजार के जिभी में सामने आया है। यहां हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू गाड़ी में सवार एक पर्यटक ने देसी कट्टा निकाल कर एक टैक्सी चालक को धमकाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला गाड़ी को पास देने को लेकर पेश आया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार  देर शाम पर्यटक की गाड़ी बंजार से जिभी की तरफ आ रही थी और उसके पीछे एक टैक्सी भी आ रही थी। रास्ते में टैक्सी के चालक पर्यटक से पास मांगा, लेकिन पर्यटक ने पास देने के बजाय टैक्सी चालक को धमकाया।

विज्ञापन


इसके बाद जब पर्यटक जिभी पहुंचा तो यहां पर खूब हंगामा किया। उसके साथ गाड़ी में एक महिला भी मौजूद थी। टैक्सी यूनियन जिभी के प्रधान खेम वर्मा ने बताया कि जिभी पहुंचने पर पर्यटक ने देसी कट्टा निकाला, जो पुलिस के मुताबिक खाली था। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी बाद भी हंगामा कम नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पर्यटक को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत मिल गई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि व्यक्ति ने वाहन से देसी पिस्टल निकाली और गोली मारने की धमकी दी। उसे बाद में एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से उसे काबू में किया गया। आरोपी की पहचान अजय दलाल निवासी द्वारका सेक्टर छह, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई है। कहा कि देसी पिस्टल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें