हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के कुनिहार क्षेत्र में गन प्वाइंट पर 25 लाख की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुटेरों ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके चार साथियों को सीआईए स्टाफ के नाम से धमकाया और इसके बाद बंधक बना लिया।
इसके बाद लुटेरों ने किडनैप कर पांचों को पहले पीटा, उसके बाद फरार हो गए। एक घायल युवक शिमला पहुंचा है, जो यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है।
शिमला के बालूगंज थाने की पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये लोग प्रॉपर्टी की डील के लिए रुपये लेकर आए थे।
पुलिस के मुताबिक, पांच लोग किसी प्रॉपर्टी के संबंध में करीब 25 लाख कैश लेकर सोलन पहुंचे। यहां कुनिहार क्षेत्र में उनकी कार खराब हो गई। आरोप है कि इसी बीच दो वाहनों में सवार होकर लुटेरे पहुंचे और पांचों के साथ मारपीट की।
गन प्वाइंट पर 25 लाख लूटे इसके बाद पांचों को गाड़ियों में बिठा लिया। चार लोगों को कुमारहट़्टी की तरफ ले गए और एक को शिमला। उनमें से मौसम अली को शिमला में फेंक दिया।