फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदास मान से मिलवाने का झांसा लेकर युवती से दुष्कर्म

Thu, 16 May 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी गायक गुरदास मान से मिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला कसौली थाना में दर्ज हुआ है। युवती चंडीगढ़ की रहने वाली है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रशंसक हैं।

विज्ञापन


उसने एक महीने पहले गुरदास मान की फोटो अपनी फ्रेंड लिस्ट में एक युवक के साथ देखी। उसने युवक से कहा कि वो गुरदास मान से मिलना चाहती है। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वो उसे गुरदास मान से मिला सकता है।

इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। युवक ने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया लेकिन युवती ने मना कर दिया। एक दिन आरोपी ने फिर से कहा कि गुरदास मान से मिला सकता हूं। इस पर युवती मान गई। 15 मई की शाम को मोहाली से कसौली के निकल पड़े।
विज्ञापन


आरोपी ने कसौली के एक रिजॉर्ट में कमरा बुक कराया। रात को खाना खाने के बाद आरोपी ने उससे जबरदस्ती शुरू कर दी और दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन ने बताया कि पुलिस ने युवति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें