फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अगवा कर किया रेप, आरोपी फरार

Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को बहला फुसलाकर पहले तो एक युवक अपने साथ ले गया फिर किराए कमरा लेकर उसके साथ दुराचार कर डाला। मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां क्षेत्र के तहत एक नाबालिग को अगवा कर दुराचार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा कि उनके ही गांव का एक युवक उनकी बेटी को अगवा कर भुंतर ले गया।

जहां पर उसने नाबालिग के साथ रेप किया। पिता का कहना कि आरोपी युवक और उसकी बहन बहला-फुसला कर उसकी बेटी को भुंतर में एक किराये के कमरे में ले गए। जहां पर आरोपी युवक ने दुराचार किया।
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें