फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, युवती ने बच्ची को दिया जन्म

Wed, 01 Feb 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी के करसोग उपमंडल की एक पंचायत में युवती से शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण का मामला थाने में दर्ज हुआ है। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी युवक चार वर्ष पहले उसके गांव में एक शादी समारोह में आया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपी युवती को आनी ले गया।

वह यहां उसके साथ किराये के कमरे में रहने लगा। इसी दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। लेकिन, बाद में आरोपी ने बच्ची को भी अपनाने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने इस बारे में जिला कुल्लू के आनी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


मामला करसोग क्षेत्र का होने के चलते इसकी एफआईआर थाना करसोग में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें