फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा की युवती ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

Fri, 28 Dec 2018 09:07 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में एक लड़की ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह परिजनों के साथ क्वार्टर में रहती थी। वारदात के समय वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस के अनुसार घुग्घर गांव में एक परिवार किराये के मकान में रहता था।

विज्ञापन


शुक्रवार को लड़की (19) का पिता नौकरी पर चला गया, जबकि उसकी मां बाजार से सामान लाने गई। मां वापस लौटी तो देखा कमरा अंदर से बंद है। अंदर देखा तो लड़की का शव पंखे से लटक रहा था।

लड़की का परिवार जिला चंबा का रहने वाला है। उसके पिता पालमपुर में एक सरकारी कार्यालय में नौकरी करते हैं। लड़की ने जमा दो की पढ़ाई की थी।  उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन


कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें