फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास नहीं मिलने से खफा लोगों ने रोका डीएम का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास नहीं मिलने से खफा लोगों ने रोका डीएम का रास्ता
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी देने चायल गए थे डीएम, कंबल भी बाटा
पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को कराया शांत
फोटो नं-8
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाभी देने पहुंचे डीएम मनीष वर्मा को चायल के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। आवास योजना के लाभ से वंचित लोग धरने पर बैठ गए। बाद में किसी तरह से समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया गया।
विज्ञापन

चायल नगर पंचायत में 776 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। लाभार्थियों ने आवास का निर्माण भी शुरू करा दिया। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे डीएम मनीष कुमार वर्मा नगर पंचायत में आवासों की चाबी देने पहुंचे थे। 20 लाभार्थियो को चाबी दिया जाना था। कस्बे की कांती देवी, मालती, सुखरानी, संगीता, सुरेश चंद्र सहित 20 लोगों को आवास की चाबी दिया गया। बाकी के आवास का काम कराया जा रहा है। चाबी देने के साथ ही डीएम ने निराश्रितों को कंबल भी बाटा। इसके बाद डीएम निर्मित आवास का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो वहां तमाम लोगों ने रास्ता रोक लिया। लोग डीएम की गाड़ी के सामने सड़क पर बैठ गए। अगुवाई कर रहे श्यामबाबू ने बताया कि आठ महीने पहले उसे भी आवास दिया गया था। सुविधा शुल्क नहीं होने की वजह से उसके खाते में किश्त नहीं भेजी जा रही है। मालती देवी व उसका पति दिव्यांग हैं। इन लोगों को योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी होने पर पहुंचे पिपरी इंस्पेक्टर ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें