फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़िता ने निगला जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिला के एक गांव में दुराचार की शिकार नाबालिग युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास कर डाला। युवती को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत स्थिर है। स्थानीय पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने मानसिक तनाव में आकर इस तरह का कदम उठाया है या फिर किसी और वजह से।

मामला शनिवार का है जब युवती ने घर में ही जहर निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को इसकी भनक लगी तो इसके बाद उसे फौरन उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन

युवती देगी बयान फिर चलेगा सच का पता

पुलिस के अनुसार अभी युवती बयान देने की हालत में नहीं है। जांच अधिकारी युवती के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। बयान दर्ज कर पता लगाने की कोशिश की जाएगी ‌कि युवती ने इस तरह का कदम क्यों उठाया।

संदेह कि कहीं युवती ने किसी के दबाव में आकर इस तरह का कदम तो नहीं उठाया है। इसको लेकर परिजन भी संदेह के घेरे में हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अभी भी पुलिस हिरासत में ‌हैं।

पुलिस के अनुसार नाबालिग युवती को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक विवाहित युवक बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था। परिजनों ने युवती के लापता होने की शिकायत पुलिस में करवाई थी।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

पुलिस ने विगत सप्ताह वीरवार रात दोनों को ऊना में ही धर दबोचा। जब पुलिस के समक्ष युवती के बयान लिए गए तो उसने युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसी बीच शनिवार रात पीड़िता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या का प्रयास कर डाला।

एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें