फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मुकरा युवक, युवती ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से महज 10 दिन पहले ही मंगेतर ने शादी से इंकार कर दिया। परिवारवालों की बदनामी के बारे में सोचकर युवती इतनी परेशान हो गई कि इसने मौत चुन ली। मरने से पहले युवती ने पांच पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां उपमंडल के साथ लगते पीर सलूही के टिक्कर गांव की एक युवती ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मंगेतर के शादी से मना करने पर युवती ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पास से पुलिस को पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में युवती ने किसी पर भी आत्महत्या का आरोप नहीं लगाया है। युवती की उम्र 28 साल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

10 दिन बाद होनी थी शादी

पुलिस के अनुसार टिक्कर गांव की युवती की शादी हमीरपुर के कांगू क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों दूरभाष के माध्यम से संपर्क में थे। 29 अक्तूबर को दोनों की शादी थी, लेकिन शादी से एक सप्ताह पहले ही युवक ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।

परिजनों को युवती के जहर खाने का पता उस समय चला जब रात करीब साढ़े 12 बजे युवती की तबीयत बिगड़ी। इस दौरान परिजन उसे नादौन अस्पताल ले गए। यहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवती ने जहर खाने से पहले पांच पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें युवती ने आत्महत्या के लिए किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया है।
विज्ञापन

पढ़िए सुसाइड नोट में लिखा सच

युवती ने दो पन्नों का सुसाइड नोट अपने मंगेतर, दो पन्नों का सुसाइड नोट अपने परिजनों और एक पन्ना का सुसाइड नोट पुलिस के नाम लिखा है। सुसाइड नोट में युवती कह रही है कि उसे कुछ दिन पहले ही पता चला कि उसका मंगेतर शादी से खुश नहीं है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका मंगेतर शायद किसी और लड़की को भी चाहता है।

यह सच जानने के बाद युवती परेशान हो गई थी। इसके बाद इसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसएचओ ज्वालामुखी शमशेर सिंह चंदेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें