फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला युवती का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिले के संगड़ाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक युवती का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लड़की कुछ दिनों से घर से गायब थी। ग्रामीणों का कहना है कि युवती ने जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि गनोग गांव की एक 20 वर्षीय युवती किरण कुछ समय से गायब थी जिसका शव शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने जंगल में देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। संगड़ाह थाना से पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और शिनाख्त करवाई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

एएसपी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। युवती कि कैसे मौत हुई इस संदिग्ध मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि रेप के बाद हत्या की गई हो। फिलहाल इस बारे में अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा कि युवती ने आत्महत्या की या फिर किसी और कारणों से उसकी मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें