फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपके साथ तो नहीं हो रही ऐसी धोखाधड़ी!

Fri, 26 Dec 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है। गृह मंत्रालय ने तमाम राज्यों समेत हिमाचल सरकार को भी इस तरह की भर्ती को लेकर चेताया है। मंत्रालय ने कहा है कि कुछ फर्जी लोग इस बारे में झूठे विज्ञापन निकाल रहे हैं जबकि खुफिया एजेंसियों में भर्ती को केवल यूपीएससी, एसएससी या एमएचए जैसी एजेंसियां ही अधिकृत हैं।
विज्ञापन


भारत सरकार के गृह मंत्रालय के परीक्षा नियंत्रक आईबी ने नोटिस जारी कर कहा है कि कुछ गलत तत्व इंटेलिजेंस ब्यूरो में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांग रहे हैं। ऐसे ही तत्व आईबी की ओर से ली जाने वाली सभी तरह की लिखित परीक्षाओं में शामिल होने वालों को भी तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं।

कुछ लोगों ने तो कुछ उम्मीदवारों को जाली नियुक्ति पत्र तक दे दिए हैं। इसीलिए ऐसे उम्मीदवारों और नौकरी चाहने वालों को चेताया जाता है कि वे इस तरह के गलत तत्वों का निशाना न बनें। सामान्य जनता को चेतावनी दी जाए कि ऐसे फर्जी विज्ञापनों के खिलाफ न तो आवेदन दिए जाएं और न ही कोई अन्य जालसाजी में फंसें।
विज्ञापन


यह भी स्पष्ट किया गया है कि आईबी में भर्तियों को संघ लोक सेवा आयोग, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन और गृह मंत्रालय के माध्यम से किया जाता है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि अगर कोई इन फर्जी विज्ञापनों पर आवेदन देता है तो उन्हें एंटरटेन नहीं किया जाएगा। न ही किसी तरह की ठगी की जिम्मेवारी ही उनकी होगी।

हिमाचल प्रदेश  के डीजीपी संजय कुमार ने कहा कि नोटिस देखने के बाद ही आगामी एक्शन के बारे में विचार किया जाएगा। राज्य पुलिस विभाग इस मामले पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें