फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां से जुड़े हैं फर्जी रेलवे भर्ती परीक्षा मामले के तार, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 19 Jun 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे और मिलिट्री इंजीनिरिंग सर्विस में भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी अनिल निवासी कपूरथला को कोर्ट में पेश किया। यहां अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है जिससे मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस मामले के मास्टर माइंड व अन्य फरार आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामले के तार पंजाब के जालंधर और हरियाणा से जुड़े बताए जा रहे हैं।

आरोपी अनिल कुमार से कड़ी पूछताछ की जा रही है। गौर हो कि रविवार को जिला मुख्यालय के एक होटल में रेलवे और एमईएस भर्ती की फ र्जी परीक्षा का सेंटर बनाया गया था। इसमें पंजाब के विभिन्न स्थानों और हिमाचल से 50 से अधिक अभ्यर्थी ऊना में परीक्षा देने आए हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान एक अभ्यर्थी का नाम लिस्ट में नहीं आया जिसने परीक्षा संचालक से जानकारी मांगी। परीक्षा संचालक ने लिस्ट में हाथ से उसका नाम लिख दिया। इस पर अभ्यर्थी को कुछ संदेह हुआ। इस बीच उसने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस के आने के दौरान दो अन्य परीक्षा संचालक भागने में सफ ल हो गए। इसके बाद युवाओं ने एक व्यक्ति को दबोचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो भर्ती के नाम ठगी मामले का पर्दाफ ाश हुआ।

डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मिली है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को पंजाब में दबिश देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें