शातिर ने इसी बीच महिला को फोन कर बताया कि वह शिमला आ रहा है और उसे एक सरप्राइज देगा। कुछ दिन बाद पीड़ित महिला के नंबर पर शातिर ने फोन किया और कहा कि एयरपोर्ट प्राधिकरण के कस्टम अधिकारी ने उसे पकड़ा है और बदले में 15 लाख जमा करने कह रहे हैं। महिला भी लालच के चक्कर में आ गई और 15 लाख रुपये उसके बताए खाते में डाल दिए।
इसी बीच महिला शातिर के शिमला आने का इंतजार करती रही। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ ठगी हुई है। शातिर ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इधर, डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।