फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने ऑटो कंपनी के 5.65 लाख उड़ाए

Wed, 06 Jan 2016 12:08 PM IST
बीरबल नेगी/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा कंपनी के कर्मचारी पर अपनी ही कंपनी को पांच लाख 65 हजार 300 रुपये का चूना लगाने का आरोप है। साथ ही आरोप है आरोपी ने गाड़ियों की किस्त का पैसा लोगों से लेकर कंपनी को देने की बजाय खुद खर्च कर दिया।
विज्ञापन


कंपनी ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पुलिस थाना सांगला में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 408 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस सर्विस के सहायक असिस्टेंट मैनेजर चेतन शर्मा ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि करीब बीते एक वर्ष से किन्नौर जिले के कड़छम में महिंद्रा कंपनी में आरोपी कर्मचारी बतौर फील्ड असिस्टेंट कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


आरोपी संजीव कुमार 73/2 वार्ड नंबर दो रामपुर बुशहर, तहसील रामपुर, जिला शिमला का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि संजीव ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। इस बात का पता गाड़ियों की किस्त जमा करने और कस्टमर की शिकायत पर चला।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने गाड़ियों की किस्त का पैसा कंपनी को देने के बजाय स्वयं उड़ा लिया। मैनेजर चेतन शर्मा ने बताया कि कस्टमर की शिकायत के हिसाब से तो फिलहाल 5 लाख 65 हजार 300 रुपये की राशि का घपला किया गया है। लेकिन यह रकम और भी बढ़ सकती है।

उक्त व्यक्ति को शिकायत के बाद कंपनी से निकाल दिया गया। जिले के लोगों का पैसा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर निकलवाया जाएगा। उधर, एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें