बाबा बालकनाथ की तपोस्थली शाहतलाई के एक व्यक्ति के लिए अपने बेटे को अमेरिका भेजने का सपना पालना महंगा साबित हुआ है। थाना तलाई के तहत बल्हसीणा गांव के रिटायर्ड फौजी हाकम सिंह ने पंजाब और कांगड़ा जिले के तीन व्यक्तियों के झांसे में आकर आठ लाख रुपये गंवा दिए।
विदेश भेजने के नाम पर हुई इस ठगी की शिकायत रिटायर्ड फौजी ने न्यायलय में की थी। न्यायलय ने पुलिस को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फौज से रिटायर्ड हुए हाकम सिंह वर्तमान में शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
नौकरी के लिए बेटे को अमेरिका भेजना चाहता था
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाकम सिंह ने अपने बेटे विनोद कुमार को नौकरी के लिए अमेरिका भेजना चाहता था। बेटे ने बीए करने के पश्चात होटल मनेजमैंट की डिग्री कर रखी है। पुलिस को दिए बयान में हाकम सिंह ने बताया कि उनकी मुलाकात अश्वनी कुमार निवासी गोपालपुर जिला कांगड़ा और पंजाब के होशियारपुर निवासी जोगिंद्र और गुरमीत कौर के साथ उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने उसे (हाकम सिंह) को विश्वास दिलाया कि वह (तीनो आरोपी) उसके बेटे को अमेरिका भेज देंगे।
जिसके लिए उन्होंने पहले 25 और फिर 35 हजर रुपये की मांग की। हाकम ने उन्हें रकम दे दी। कई दिनों तक जब बात नहीं बनी तो उन्होंने संपर्क किया। तीनों ने फिर उससे पैसों की मांग की। इस प्रकार हाकम सिंह ने चार-पांच किश्तों में आरोपियों को आठ लाख रुपये का भुगतान किया। अब तीनों व्यक्ति गायब हो गए हैं।
शिक्षक के पद पर कार्यरत है
हाकम के अनुसार उन्होंने आरोपियों के खिलाफ न्यायलय में केस किया था। हाकम शिक्षा विभाग में जिला मंडी के तयूर में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उधर, जब इस संदर्भ में घुमारवीं के ड़ीएसपी अंजनि जस्वाल ने ने बताया कि न्यायलय ने इस मामले की तफ्तीश के आदेश दिए हैं।
इसी के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 120, 467, 468 व 126 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हैड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह को जांच की जिम्मेवारी दी गई है।