फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मिलने आई शादीशुदा सहेली से रेप

Fri, 17 Oct 2014 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-20 निवासी शादीशुदा महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। मामले का आरोपी सुखविंदर सिंह फेज-10 मोहाली का रहने वाला है। पीड़िता ने इस संबंध में पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को फेज-11 मोहाली ट्रांसफर कर दिया है। फेज-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुखविंदर की पत्नी उसकी मित्र है। उनका अकसर एक दूसरे के घर में आना जाना होता था। नौ अक्तूबर को आरोपी सुखविंदर सिंह ने उसे किसी बहाने से मोहाली फेज-10 स्थित अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गेस्ट हाउस ले जाकर किया रेप

वह उसके घर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी नहीं थी। इसके बाद आरोपी उसे बहला फुसलाकर परवाणु स्थित गेस्ट हाउस में ले गया। इसके बाद उसने शराब के नशे में उससे दुराचार किया। इसके बाद सुखविंदर उसे ब्लैकमेल करता था। साथ ही उससे कहा कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जाने से मार देगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी दवा की कंपनी में काम करता है और नशे का आदी है। वारदात वाले दिन भी उसके पास नशीली दवा के पत्ते थे। इस मामले में एसपी हेडक्वार्टर हरपाल सिंह संधू ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें