फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह कर कांगड़ा से कुल्लू पहुंच गए चार युवक

Tue, 19 May 2020 10:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह कर कुल्लू जिले में प्रवेश करने पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  चारों कांगड़ा से मंडी जिले की कंढ़ी-कटौला सड़क होते हुए बजौरा पहुंचे थे। बजौरा में जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि पास में ही रहते हैं और खरीदारी के लिए आए हैं। जब छानबीन की तो पाया कि उन्होंने नाके पर पुलिस को गुमराह किया। मंडी में भी पुलिस को झूठी जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस से नरेश कुमार पुत्र जौंधा राम निवासी गांव और डाकघर राख, कांगड़ा, विजय कुमार पुत्र झल्ली राम निवासी गांव तोतरानी, तहसील धर्मशाला, कांगड़ा, राजेंद्र कुमार पुत्र रेवत राम निवासी गांव खरकीबेहड़, डाकघर कटाराईं,  कुल्लू, जमीत सिंह पुत्र रतन चंद निवासी गांव और डाकघर राख पालमपुर, जिला कांगड़ा एक वाहन में कर्फ्यू में छूट के दौरान कटौला सड़क से बजौरा आए थे।

पुलिस टीम की ओर से पूछने पर उन्होंने बताया कि वे पास से ही बाजार में खरीदारी के लिए आए है। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने इनके स्थान का सत्यापन किया तो सच्चाई का पता चला। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि चारों आरोपी पुलिस को गुमराह कर छिप कर कांगड़ा से कुल्लू आए। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक मजदूर बुलाने पर उद्योग के खिलाफ केस, 72 घंटे में बंद करने के आदेश

कोरोना संकट के बीच औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी में चल रहे एक उद्योग में बड़ी लापरवाही सामने आई है। उद्योग में हरियाणा राज्य से बिना अनुमति के कामगार आकर कार्य करते हुए पाए गए। औचक निरीक्षण के दौरान उद्योग में कामगारों की संख्या भी अधिक पाई गई जिससे सामाजिक दूरी के नियम टूट रहे थे। पुलिस ने इस मामले में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने उद्योग प्रबंधन को 72 घंटे में उद्योग को बंद करने के फरमान जारी किए हैं। इस अवधि में उद्योग को बंद नहीं हुआ तो उसे सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उद्योग को 27 कर्मचारियों से कार्य करवाने की अनुमति थी लेकिन चोरी छिपे उद्योग में हरियाणा से कामगार बुलाकर कार्य करवाया जा रहा था।

सोमवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने उद्योग का औचक निरीक्षण किया तो वहां पर अनुमति से अधिक कामगार पाए गए। तहसीलदार नाहन नारायण सिंह चौहान की शिकायत पर कालाअंब थाना में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। निरीक्षण के समय फैक्टरी में कुल 59 मजदूर कार्य करते हुए पाए गए। जिसमें 32 मजदूर हरियाणा राज्य से सीमा पार कर के सुबह के समय यहां आए थे। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। इधर, तहसीलदार नारायण सिंह चौहान ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन को 72 घंटों में फैक्टरी बंद करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें