फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के नीचे जिंदा दफन हो गईं चार जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय जिला किन्नौर के निचार खंड में बन रहे आस्था के 9 मेगावाट तरांडा हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में स्विच यार्ड के पास लगे डंगे के गिर जाने से चार मजबूर जिंदा दब गए है।
विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब यहां नेपाली मूल के 11 लोग रेत बजरी उठाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान स्विच यार्ड के आगे लगा 15 मिटर ऊंचा और 42 मिटर डंगा अचानक गिर गया। इस हादसे में चार मजदूर मलबे में जिंदा दब गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर के तरांडा में बन रहे बिजली प्रोजेक्ट में दोपहर बाद नेपाली मूल के 11 मजदूर रेत बजरी उठाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान आचान दीवार गिर गई। इस दौरान सात मजदूर तो वहां से भागने में सफल रहे। लेकिन चार लोग मलबे में जिंदा दब गए है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दबे लोगों की तलाश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का दल मौके पर लिए रवाना हुआ। इस हादसे में ज्वाला 24 साल,पथी चनारा 20 साल, करीब राज 20 साल और मानदास चनारा 22 साल मलबे में जिंदा दब गए।

इधर, सूचना मिलते ही एसडीएम भावानगर निलम दुल्टा नेगी और पुलिस का दल मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी का भी पता नहीं लग पाया है।

खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर केके वर्धन ने बताया कि मलबे में चार मजदूर जिंदा दब गए है। उन्होंने बताया कि मलबे में दबे मजदूरों की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें