फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवकों का हंगामा, एसएचओ से भी की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर के स्वारघाट पुलिस थाना से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर चार युवाओं की पुलिस के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। चारों युवक शराब के नशे में धुत थे। हाथापाई में स्वारघाट थाना प्रभारी को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर और उनकी टीम हाइवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान संतोषी माता मंदिर के समीप बने खोखे में कुछ युवक नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचा रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने तैश में आकर पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

समझाना पड़ा महंगा, मारपीट पर उतरे युवक

पुलिस ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। हाथापाई में थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर की टांग में चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों शक्ति चंद, धर्मेंद्र, संजीव कुमार निवासी कुलाह और हरिपाल निवासी कल्लर को गिरफ्तार किया है।

इसके बाद आरोपियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल में मेडिकल करवाया गया। इसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल में शराब पीने की हुई पुष्टि, केस दर्ज
स्वारघाट के प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह नशे में धुत्त चार युवकों को गिरफ्तार किया है। नशे में धुत्त चारों युवकों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें