फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में बंदूकों के साथ वन विभाग ने दबोचे दो शिकारी, मामला दर्ज

Thu, 13 Feb 2020 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के बथाऊधार जंगल में वन विभाग की टीम ने दो शिकारियों को पुलिस के हवाले किया है। आरोपियों के खिलाफ राजगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर दो व्यक्तियों को दो टोपीदार बंदूक के साथ आरक्षित वन सतांबू में पकड़े जाने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी राजगढ श्याम दत्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मुख्य वन अरण्यपाल नाहन  बीएस राणा व वन मंडल अधिकारी राजगढ संगीता महाला व अन्य कर्मचारी जिस समय बथाऊधार के आरक्षित वन सतांबू का निरीक्षण कर रहे थे।

जब सब अधिकारी विश्राम के लिए जंगल में रुके, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कर्मचारियों ने वन क्षेत्र की छानबीन की तो वेद प्रकाश व शमशेर सिंह नामक दो व्यक्तियों को टोपीदार बंदूक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने वन परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें