फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसबाजी के बाद 5 युवकों ने ट्रकचालक को उतारा मौत के घाट

Wed, 03 May 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। चेहरे पर हथियारों से कई वार किए गए थे, जिससे युवक की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। हत्या का यह मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के मझैरणा-जंडपुर मार्ग पर रेलवे लाइन मझैरणा के पास सामने आया।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तरेहल पंचायत के बेहड़ु निवासी अशोक कुमार (38) पुत्र देशराज चौधरी की मझैरणा में एक दुकान के पास सोमवार रात कुछ युवकों से बहस हो गई।

इसके बाद युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी अशोक को मरा हुआ समझ कर भाग गए। गांववासियों ने युवक को पड़े देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और अशोक कुमार को आयुर्वेदिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी आसपास गांवों के हैं। अशोक कुमार पेशे से ट्रक चालक था। उधर, घटना से गुस्साए गांव की महिलाओं सहित लोगों ने मंगलवार को बैजनाथ में जोरदार धरना प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कहा कि सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। मृतक अशोक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। इनमें एक बच्चा मात्र छह माह का है। मझैरणा गांव में हुए कत्ल के मामले में पुलिस ने पांच आरोपी युवकों अवैरी गांव के कल्याण और अनिल कुमार, घरनोट गांव के कमल कुमार, शुभम और हरबंस को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पांचों युवक 30 से 32 आयु वर्ग के हैं । डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दल और फॉरेंसिक दल ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच कर रही है तथा और भी लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें